Site icon Lahar Chakra

Devaghar Accident: तीखे मोड़ पर पेड़ से टकरायी बाइक, तीन लड़कों की मौत, चौथा घायल, भुरभुरा चौक-रिखिया जाने वाले मार्ग पर हरिलाजोरी के समीप हुई घटना

Devghar. देवघर के भुरभुरा चौक-रिखिया रोड पर हरिलाजोरी मंदिर के समीप तीखे मोड़ पर रविवार देर रात एक ही बाइक पर सवार होकर तेज गति से जा रहे चार लड़कों की बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में बाइक सवार तीन लड़कों की मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहा किशोर घायल हो गया. मृतकों में अरमान कुमार बाउरी (13 वर्ष), सुमित बाउरी (12 वर्ष) व मांगन बाउरी (13 वर्ष) तथा घायल बाइक चालक 17 वर्षीय अंकित बाउरी शामिल है. सभी कोड़ाबांध बलसारा निवासी है़ं चारों लड़के दुर्गा पूजा के मेले से देर रात एक ही बाइक पर सवार हाेकर लौट रहे थे.

Exit mobile version