Site icon Lahar Chakra

Dhalbhumgarh News: धालभूमगढ़ में रेलवे स्लीपर फैक्ट्री के पास ट्रेन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, ढोड़ासाई गांव के रहने वाले थे दोनों

Dhalbhumgarh.धालभूमगढ़ में रेलवे स्लीपर फैक्ट्री के पास ट्रेन की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौत हो गयी. घटना रविवार शाम की है. सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा ने बताया कि घटना थर्ड लाइन के पोल संख्या 204/2ए और 203/28 ए के बीच की है. शव की पहचान कनास पंचायत के छबीसा के ढोडासाई निवासी घासीराम धीवर और रतन धीवर के रूप में की गयी है. घासीराम धीवर रतन धीवर के पिता हैं. मृतक रतन के बड़े भाई पोचू लाल धीवर ने बताया कि भाई मानसिक रूप से विक्षिप्त था. वह अक्सर घर से भाग जाता था. पिता उसको खोजने के लिए पीछे-पीछे लगे रहते थे. रविवार को इसी प्रकार वह घर से निकल गया. पिता रतन को खोजते हुए नरसिंहगढ़ रेलवे लाइन तक पहुंचे. उसे लाइन पर खड़ा देखकर पिता उसे हटाने की कोशिश कर रहे थे. खींचतान के बीच ही थर्ड लाइन पर मालगाड़ी आ गयी. मालगाड़ी की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गयी.

Exit mobile version