Site icon Lahar Chakra

Dhanbad Crime News: धनबाद में दिन-दहाड़े रियल एस्टेट कारोबारी की गोली मारकर हत्या, तीन बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

Dhanbad. धनबाद में दिन-दहाड़े अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. दरअसल मंगलवार दोपहर अशर्फी अस्पताल के सामने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. मृतक का नाम शहाबुद्दीन है. जानकारी के मुताबिक वह पेशे से जमीन करोबारी था. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है. पांडरपाला निवासी रियल एस्टेट कारोबारी शहाबुद्दीन सिद्दीकी (54) को मंगलवार की दोपहर एक बजे बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. घटना धनबाद थाना क्षेत्र के नावाडीह आठ लेन सड़क पर स्थित शान डेवलपर्स एंड बिल्डर्स के कार्यालय में हुई. अपराधियों ने कारोबारी के जबड़े में पिस्टल सटाकर गोली मारी है. पुलिस ने घटनास्थल से गोली का एक खोखा और भूली के झारखंड मोड़ पर लावारिस हालत में पड़ी घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया है.

Exit mobile version