Site icon Lahar Chakra

Dhanbad News : चिरकुंडा के सीआईएसएफ कैंप में जवान ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पंजाब का रहने वाला था, एक माह पहले ही ट्रंसफर होकर आया था

Chirkunda : चिरकुंडा थाना क्षेत्र के लायकडीह स्थित सीआईएसफ कैंप में शनिवार को 24 वर्षीय जवान आकाश कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसका शव पंखे से लटकता पाया गया. आकाश पंजाब के पठानकोट का रहने वाला था. वह एक माह पहले ही ट्रंसफर होकर लायकडीह आया था. कैंप में रहने वाले साथी जवानों ने वारदात की सूचना चिरकुंडा थाना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और जांच-पड़ताल के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

Exit mobile version