Site icon Lahar Chakra

Dhanbad News: धनबाद जिले केमैथन बांध में डूबे तीन नाबालिग लड़के डूबे, तीनों के शव बरामद

Dhanbad . झारखंड के धनबाद जिले के मैथन बांध में डूबे तीन नाबालिग लड़कों के शव 22 घंटे की तलाशी अभियान के बाद बृहस्पतिवार को बाहर निकाल लिए गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. मृतकों की पहचान युवराज सिंह (16), जुनैद हुसैन (16) और नयाव गद्दी (15) के रूप में हुई है.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक निजी स्कूल के कक्षा 10 वीं के छात्र बुधवार शाम करीब चार बजे नहाते समय बांध में डूब गए और शाम छह बजे तलाशी अभियान शुरू किया गया. मैथन थाने के प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया है.

Exit mobile version