Site icon Lahar Chakra

Dhanbad Railway: नेताजी एक्सप्रेस में लावारिस बैग की जांच में 42 केन बीयर बरामद

Dhanbad. आरपीएफ ने नेताजी एक्सप्रेस से 42 केन बीयर बरामद किया गया है. आरपीएफ ने प्रक्रिया पूरी कर जब्त बीयर उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया. 28 सितंबर को कंट्रोल के माध्यम से आरपीएफ को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 12311 अप नेताजी एक्सप्रेस (कालका मेल) के कोच संख्या एस-6 में लावारिस बैग पड़ा है. एएसआइ एसबी सिंह व एएसआइ केके सिंह तथा जीआरपी एचसी पुनेन्दु उरांव ने ट्रेन के धनबाद स्टेशन पहुंचने पर जांच की. कोच के बाथरूम में एक लावारिस बैग था. इसमें बीयर के 43 केन थे. इसमें से एक टूटा हुआ था. बरामद बीयर की कीमत 4620 रुपये है.

Exit mobile version