Site icon Lahar Chakra

बागबेड़ा क्षेत्र में जलसंकट को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी पहुंचे पेयजल विभाग

जमशेदपुर: बागबेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते जल संकट को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को सक्रिय भूमिका निभाई. जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार और एसडीओ शिव दिनकर से मुलाकात कर समस्याओं का ब्यौरा दिया और तात्कालिक समाधान की मांग की.कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि बागबेड़ा ग्रामीण वृहद जलापूर्ति योजना वर्षों से अधूरी है. इसे शीघ्र पूरा कर चालू करना जरूरी है.

अस्थायी राहत के लिए कांग्रेस ने प्रस्ताव रखा कि खरकई नदी (कुसुम घाट) से फ्लोटिंग पंप लगाकर पानी को फिल्टर हाउस तक पहुंचाया जाए, जिससे लगभग 21 पंचायतों में स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके.

आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि कई पंचायतों में सोलर जलमीनार और हैंडपंप खराब है जिनकी मरम्मत कराने की जरूरत है. कांग्रेस ने कहा कि कई क्षेत्रों में पुरानी और जर्जर पाइपलाइन से पानी रिस रहा है, जिससे दबाव घट रहा है और लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा.
विशेष रूप से जुगसलाई के साफ्रीगंज मोहल्ला में पानी की भीषण समस्या है.

कांग्रेस ने विभाग से कहा कि नए पाइपलाइन बिछाने का काम तुरंत शुरू किया जाए.जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने चेतावनी दी, “यदि विभाग शीघ्र कदम नहीं उठाता, तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी. जनता अब और इंतजार करने को तैयार नहीं है.

प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष राज किशोर यादव, रामलाल पासवान, अरुण कुमार सिंह, शशि कुमार सिन्हा, सामंता कुमार, संजय सिंह आजाद, सुदर्शन तिवारी, नलिनी सिन्हा, मलखान दुबे, रणजीत सिंह, वीरेंद्र पांडे, सनी सिंह, निखिल कुमार, समरेन्द्र नाथ तिवारी, सुरेश धारी आदि शामिल थे.

Exit mobile version