Site icon Lahar Chakra

झारखंड के दो आई.ए.स.और एक उद्यमी भी ईडी के रडार पर ? 

झारखंड के दो आई.ए.स.और एक उद्यमी भी ईडी के रडार पर ?

आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल, आज झारखंड की राजनीति में और प्रशासनिक गलियारों में भ्रष्टाचार की खूब वाहवाही लूट रही। एक तरफ उनके पति तो दूसरी तरफ सीए सुमन को आमना-सामना कर पूछताछ किया जा रहा है। वहीं अब केंद्रीय राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में अपनी पहुंच की धाक जमाने में पूजा सिंघल लगी हुई है। वही प्राप्त चर्चाओं के अनुसार कहा जा रहा है कि झारखंड की राजनीति में और प्रशासनिक गलियारों में आ रही खबरों से  अंदाज लग रहा है कि कुछ और बड़ा होने वाला है, जिसमें दो आईएसए और एक जमशेदपुर के उद्यमी के नाम होने की चर्चा अंदर खाने दबी जुबान पर चल रही है। देखना अब यह है कि वह कौन 2 आईएएस अधिकारी और एक जमशेदपुर के उद्यमी है जो ईडी के राडर पर हैं ।यह कब तक खुलासा होगा या यूं ही रह जाएगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगाl
एके मिश्र

Exit mobile version