Site icon Lahar Chakra

Doctor Murder Case: कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट की 3 जजों की बेंच 20 को करेगी सुनवाई

New Delhi. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को स्वत: संज्ञान लिया. भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ 20 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगी. इधर, मृत डॉक्टर के पिता ने कहा, जांच चल रही है, उसका कोई नतीजा नहीं निकला है. हमें उम्मीद है कि हमें नतीजे मिलेंगे. विभाग या कॉलेज से किसी ने भी हमारा सहयोग नहीं किया. पूरा विभाग इसमें शामिल है. श्मशान घाट पर तीन शव थे, लेकिन हमारी बेटी का शव पहले जला दिया गया. मुख्यमंत्री न्याय दिलाने की बात कर रही हैं, लेकिन फिर न्याय मांगने वाले आम लोगों को जेल में डालने की कोशिश की जा रही है. हम मुख्यमंत्री से संतुष्ट नहीं हैं. हमने कोई भी मुआवजा लेने से इनकार कर दिया है.

Exit mobile version