Baharagoda. बहरागोड़ा में कुत्ते ने शुक्रवार को 20 लोगों को जख्मी कर दिया. सुबह से शाम तक कुत्ते ने लगभग 20 लोगों को काट चुका है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान सभी लोगों को इंजेक्शन लगाया गया. स्थानीय लोग पागल कुत्ते को बहरागोड़ा से भगाने की मांग कर रहे हैं, ताकि लोग सुरक्षित तरीके से अपने घर से निकल सकें. कुत्ते के हमले में पदम बहादुर, पार्वती बेहरा, अभिजीत पाल, देवाशीष गिरि, रोमा राणा, संजय मालाकार, मुगली नायक, मलय धउड़िया, तारकेश्वर बेरा, संजीव बेहरा, सोनू साहू, अरसू मुर्मू, मेघाराम नायक, जितेन नायक, आदर चंद्र घोष, रोहन गिरि जख्मी हैं. फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है. आवारा कुत्ते से बहरागोड़ा के लोग भयभीत हैं.
Baharagoda Street Dog Attack: बहरागोड़ा में कुत्ते ने 20 लोगों को किया जख्मी, सभी लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज
