Lahar Chakra

डोमिनोस के मजदूरों का होगा भुगतान, न्यायालय का आया फैसला-अविनाश ठाकुर, श्रम अधीक्षक ।

जमशेदपुर के श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर द्वारा डोमिनोस पर डोमिनोस के सात मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दिलाने के लिए दावा वाद 2021 में दायर किया था। जिसे जमशेदपुर सहायक श्रमआयुक्त के न्यायालय द्वारा डोमिनोस के 7 मजदूरों को मुआवज़ा 7,66,506 रुपया का भुगतान करने का आदेश दिया गया है ।

श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर द्वारा दायर वाद संख्या 2021 सहायक श्रमआयुक्त के न्यायालय में दायर किया गया था। डोमिनोस के मजदूरों के पक्ष में फैसला आने से डोमिनोस के मजदूरों में खुशी है । डोमिनोस के मजदूरों मे श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर की प्रति आस्था और विश्वास जताते हुए धन्यवाद दिया है । श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर द्वारा किए गए दायर वाद पर मजदूरों के पक्ष में फैसला आने से मजदूरों में विश्वास बढ़ा है,और अन्य मजदूरों में भी श्रम कानून के प्रति विश्वास बढ़ेगा ।
ए के मिश्र ।

Exit mobile version