Site icon Lahar Chakra

Dr. Ajay: कांग्रेस नेता डॉ अजय ने सीएम हेमंत को दी शुभकामनाएं, बोले, जनता की आकांक्षाओं एवं उम्मीदों को पूरा करेगी सरकार

Jamshedpur. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ अजय कुमार ने गुरुवार को चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर हेमंत सोरेन को शुभकामनाएं दी. डॉ अजय ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन की सरकार झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की आकांक्षाओं एवं उम्मीदों को पूरा करने का साथ ही राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जायेगी. यह सरकार राज्य की गरीब, महिला एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है.

Exit mobile version