Site icon Lahar Chakra

Dr. Ajay: जमशेदपुर पूर्वी के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय बोले, भगवान बिरसा मुंडा के सिद्धांतों पर चलकर ही झारखंड का विकास संभव है

Jamshedpur. झारखंड प्रदेश के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर डॉ अजय कुमार ने साकची स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. उन्होंने झारखंडवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी. मौके पर डॉ अजय ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के सिद्धांतों पर चलकर ही झारखंड का सर्वांगीण विकास संभव है. प्रदेश की इंडिया गठबंधन की सरकार ने बेहतर कार्य किया है. जल, जंगल और जमीन को बचाने के साथ ही महिला एवं गरीब लोगों के कल्याणार्थ कई योजनाएं चलायी जा रही है. इसका लाभ लोगों को मिल रहा है. इससे उनके जीवन स्तर में काफी बदलाव हुआ है.

Exit mobile version