
Jamshedpur.पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ अजय कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो जाने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे भारत के लिए एक बड़ी क्षति बताया है. मनमोहन सिंह सम्पूर्ण विश्व में आर्थिक मंदी के दौर में भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत स्थिति में बनाए रखने वाले दूरदर्शी प्रधानमंत्री के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे. उनके कार्यकाल में भारत आर्थिक रूप से बहुत मजबूत हुआ था. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह जी का निधन 92 वर्ष की उम्र में हो जाने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भारत के लिए अपूर्णिय क्षति बताया है.
