
Jamshedpur. कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय ने शुक्रवार को मोहरदा के रमनी फ्लैट, विजया गार्डेन, वास्तु विहार, मुराकाटी बस्ती, संताल बस्ती के साथ ही बारीडीह बस्ती में हरि मंदिर, निराला पथ, दिनकर पथ, मीरा पथ, गांधी रोड एवं नागाडुंगरी सहित अन्य क्षेत्रों में जनसम्पर्क अभियान चलाया. इस दौरान लोगों ने डा. अजय कुमार का स्वागत किया. बस्तियों में नागरिक सुविधा की भारी कमी के संबंध में उनका ध्यान आकृष्ट कराया. लोगों ने कहा कि इस बार उनका वोट सिर्फ डा. अजय को ही जाएगा. अजय कुमार एक शिक्षित एवं ईमानदार व्यक्ति है. उन्होंने अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान बेहतर काम किया है. वहीं मौके पर डा. अजय ने कहा कि अगर लोंगों ने मुझे समर्थन किया तो मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने की हरसंभव प्रयास करूंगा. बस्तियों में उच्च स्तरीय नागरिक सुविधा उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है. शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी.
