Site icon Lahar Chakra

Adityapur में सेव लाइफ 111 नर्सिंग होम के संचालक डॉ ओपी आनंद पर फायरिंग, भाई ने ही मारी गोली, गंभीर, TMH में भर्ती

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेव लाइफ 111 नर्सिंग होम के संचालक और चर्चित चिकित्सक डॉ. ओपी आनंद को गोली लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है। डॉ. आनंद के पीठ में गोली लगी है। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रारंभिक रिपोर्टों में उनके भाई पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिस रिवॉल्वर से गोली चलने की बात सामने आई है, वह कथित तौर पर डॉ. आनंद की लाइसेंसी रिवॉल्वर बताई जा रही है।

गौरतलब है कि डॉ. ओपी आनंद पहले भी राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चाओं में रह चुके हैं। तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ विवाद के बाद भी वह सुर्खियों में आए थे। घटना के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल सभी की नजरें पुलिस जांच और चिकित्सकों द्वारा जारी होने वाली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पर टिकी हैं।

Exit mobile version