Site icon Lahar Chakra

Draupadi Murmu visits Ranchi: आज रांची आयेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दो दिनों तक रहेंगी, राजभवन में करेंगी रात्रि विश्राम

Ranchi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आयेंगी. राष्ट्रपति का विमान बेंगलुरु से चल कर शाम 4:30 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगा. श्रीमति मुर्मू एयरपोर्ट से सीधे राजभवन चली जायेंगी. वह राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगी. इससे पहले वह कुछ गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगी.

15 फरवरी को राष्ट्रपति बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मेसरा) के प्लेटिनम जुबली समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. राष्ट्रपति बीआइटी के ऑडिटोरियम में आयोजित रिसर्च एग्जिबिशन कम डिस्प्ले का उद्घाटन भी करेंगी. शनिवार को उनका काफिला राजभवन से निकल कर दिन के 11:00 बजे बीआइटी मेसरा पहुंचेगा.

समारोह में हिस्सा लेने के बाद राष्ट्रपति वहां से सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगी. दोपहर लगभग 12:45 बजे राष्ट्रपति का विमान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जायेगा.

Exit mobile version