Site icon Lahar Chakra

लगातार औचक निरीक्षण अभियान जारी रहेगा: डीएसओ

लगातार औचक निरीक्षण अभियान जारी रहेगा: डीएसओ

सरायकेला-खरसावां जिला के जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा द्वारा गम्हरिया प्रखंड के कई दुकानों में औचक निरीक्षण किया गया। दुकानों के निरीक्षण करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद झा द्वारा गोदाम की भी जांच करने पहुंचे। जहां गाड़ियों की लाइन लगी थी और माल उतर रहे थे। यथाशीघ्र दुकानों में खाद्यान्न पहुंचाने का निर्देश देते हुए कहा गया कि समय पर दुकानदारों को राशन उपलब्ध कराया जाए ताकि उपभोक्ताओं समय पर दुकानदारों से अपनी राशन ले ले।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद झा ने संवाददाता से कहा कि गोदाम की जांच भी औचक निरीक्षण के तहत किए जाएंगे। औचक निरीक्षण कर जानकारी लिए जाएंगे की समय पर सभी उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध हो पाता है या नहीं। औचक निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे। इसी अभियान की कड़ी में गम्हरिया प्रखंड के कई दुकानों में आज निरीक्षण किया गया, कुछ लोगों को शोकॉज भी किए जाएगे।
ए के मिश्र

Exit mobile version