Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: दुर्गापूजा की खुशियां मातम में बदलीं, प्रसाद बनाते समय सिलिंडर ब्लास्ट से चाची-भतीजी की मौत

Giridih. झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार शाम रसोई गैस (एलपीजी) का सिलेंडर फटने से एक महिला और उसकी चार वर्षीय भतीजी की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, खाना बनाते समय पांच किलोग्राम का गैस सिलेंडर आग की चपेट में आ गया। उन्होंने बताया कि मंगासो गांव की निवासी कविता देवी (26) ने जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर फेंकने की कोशिश की।

हालांकि, जलता हुआ सिलेंडर दीवार से टकराकर फट गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में कविता देवी घायल हो गईं और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी भतीजी शीतल कुमारी (4) की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी के अनुसार, परिजनों और ग्रामीणों के अनुरोध पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

Exit mobile version