Site icon Lahar Chakra

पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के आंगनबाड़ी केंद्रों में विश्व स्तनपान सप्ताह 2022 के अवसर पर दिनांक- 01.08.2022 से 07.08.2022 तक विभिन्न गतिविधियों का किया जा रहा है आयोजन l

पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के आंगनबाड़ी केंद्रों में विश्व स्तनपान सप्ताह 2022 के अवसर पर दिनांक- 01.08.2022 से 07.08.2022 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

01.08.2022 को विश्व स्तनपान सप्ताह 2022 को आंगनबाड़ी केंद्रों में पंचायत समिति के प्रमुख एवं जनप्रतिनिधि द्वारा उद्घाटन किया गया। जिसमें गर्भवती एवं धात्री माताओं द्वारा भाग लिया गया जिन्हें स्तनपान के संबंध उन्मुखीकरण किया गया।

02.08.2022 को प्रभात फेरी तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं की बैठक आयोजित कर स्तनपान से संबंधित परामर्श सत्र का आयोजन किया गया ।

03.08.2022 को जन्म से 2 वर्ष तक के बच्चों की वृद्धि निगरानी किया गया जिसमें माताओं एवं देखभालकर्ताओं को स्तनपान का अच्छे शारीरिक विकास पर प्रभाव से संबंधी जानकारी दी गई।

04.08.2022 को हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया जिसमें स्वस्थ धात्री माता एवं बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

05.08.2022 को पोषक तत्व युक्त खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन किया गया साथ ही सभी गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्तनपान के विषय में परामर्श दी गई।

06.05.2022 को स्तनपान से संबंधी जागरूकता वाली गतिविधियां जिनमें गांव की सभी महिलाएं, किशोरियों, बालिकाओं, गर्भवती एवं धात्री माताओं हेतु क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन कर पुरस्कृत किया जाएगा। 07.08.2022 को विश्व स्तनपान सप्ताह 2022 का समापन किया जाएगा ।

Exit mobile version