Site icon Lahar Chakra

ED Raid In Kolkata: सॉल्टलेक के व्यवसायी के घर इडी को मिला बेहिसाबी पांच करोड़ का सोना

Kolkata. करोड़ों की बैंक धोखाधड़ी व वित्तीय अनियमितता की जांच के तहत इडी की छापेमारी में सॉल्टलेक के एक व्यवसायी के घर से सात किलो सोना मिला, जिसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है. व्यवसायी सोना को लेकर किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज दिखाने में नाकाम रहा. व्यवसायी और उसके परिजनों से इडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं और उसके वित्तीय लेन-देन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है. यह छापेमारी शुक्रवार को शुरू की गयी थी, जो शनिवार को भी जारी रही.

Exit mobile version