Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: गोलमुरी चौक में विधायक सरयू राय का पुतला फूंका, प्रदर्शनकारियों ने विरोध में की नारेबाजी

Jamshedpur. गोलमुरी में झारखंडी समाज की ओर से गुरुवार की शाम को पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का पुतला फूंका गया. प्रदर्शनकारियों ने विरोध में नारेबाजी भी की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले दिनों में कदमा में आजसू के पूर्व नेता मुन्ना सिंह के द्वारा एक आदिवासी महिला व उनकी बेटी के साथ मारपीट की गयी थी. विधायक सरयू राय उनका समर्थन कर उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं. इससे झारखंडी समाज में नाराजगी है. पुतला दहन कार्यक्रम में बिरसा सेना अध्यक्ष-दिनकर कच्छप, स्वपन सरदार, नंदलाल सरदार, अजय सिंह, रामलखन चौधरी समेत अन्य मौजूद थे.

Exit mobile version