Site icon Lahar Chakra

झारखंड के 8 वन सेवा अधिकारियों का तबादला, कुछ की बदली गयी जिम्मेदारी

Ranchi : झारखंड में वन सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है. इससे संबंधित विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. राज्य सरकार ने कुल आठ आईएफएस अधिकारी का तबादला किया है. संजीव कुमार को झारखंड जैव विविधता पर्षद से स्थानांतरित होकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-कार्यकारी निदेशक, बंजर भूमि विकास बोर्ड, रांची बने. इन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कार्य नियोजना रांची का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

विश्वनाथ साह  को प्रधान मुख्य वन संरक्षक में प्रोन्नति पाकर अध्यक्ष, झारखंड जैव विविधता पर्षद, रांची बनाया गया है. वहीं पी.आर. नायडू को प्रभारी सदस्य सचिव, झारखंड जैव विविधता पर्षद, रांची बने है. इन्हें वन संरक्षक, प्रशासन, रांची और वन संरक्षक, वनरोपण, शोध एवं मूल्यांकन अंचल, रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

वी. बास्करण  जो कि प्रतीक्षारत थे उन्हें प्रभारी महाप्रबंधक, लघु वन विकास निगम, हजारीबाग बनाया गया है. वहीं अभिषेक कुमार  वर्तमान पद वन प्रमंडल पदाधिकारी, लोहरदगा के साथ-साथ प्रभारी वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, गुमला का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे. जबकि विजय शंकर दूबे उप वन संरक्षक, प्रशिक्षण, रांची रहते हुए अतिरिक्त प्रभार में नई जिम्मेदारी दी गई है.

विनय कान्त मिश्रा  वन प्रमंडल पदाधिकारी, सामाजिक वानिकी, रांची के साथ (i) प्रभारी वन संरक्षक, योजना एवं अनुश्रवण, रांची, निदेशक, विपणन, झारखंड राज्य वन विकास निगम लि., रांची, उप परामर्शी, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, रांची का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.

Exit mobile version