Site icon Lahar Chakra

Election Commission: दो स्तरीय सुरक्षा में सभी इवीएम स्ट्रांग रूम में सील, पहले स्तर की सुरक्षा केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जिम्मे है. दूसरे स्तर की सुरक्षा राज्य सशस्त्र बल के जवान संभाल रहे

Ranchi. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीइओ) के रवि कुमार ने कहा है कि दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में सभी इवीएम स्ट्रांग रूम में स्क्रूटनी के बाद सील कर दिये गये हैं. पहले स्तर की सुरक्षा केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जिम्मे है. दूसरे स्तर की सुरक्षा व्यवस्था राज्य सशस्त्र बल के जवान संभाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तीन स्तरीय हो जायेगी. तीसरे स्तर की सुरक्षा व्यवस्था राज्य पुलिस के जिम्मे होगा. वह गुरुवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में कुल 68.95 प्रतिशत मतदान हुआ है. पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद मतदान प्रतिशत में और इजाफा होगा.

24 जिला मुख्यालयों में मतगणना केंद्र

सीइओ ने कहा कि राज्य के सभी 24 जिला मुख्यालयों में मतगणना केंद्र बनाये गये हैं. 23 नवंबर की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी. 8.30 बजे से इवीएम के मतों की गिनती शुरू की जायेगी. पहले राउंड के मतगणना का रिजल्ट 9.30 बजे संभावित है. उन्होंने बताया कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 207 करोड़ की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती हुई है. वहीं आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में कुल 100 केस दर्ज किये गये हैं.

Exit mobile version