Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : जुगसलाई और बागबेड़ा फीडर की आज 8 से 11 तक बंद रहेगी बिजली

जमशेदपुर. गोलमुरी ग्रिड में मेंटेनन्स वर्क के लिए आज 7/08/2025, दिन – वृहस्पतिवार`की सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इसका असर बागबेड़ा और जुगसलाई सब स्टेशन से जुड़े इलाकों पर पड़ेगा.

इस दौरान विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमण्डल, करनडीह एवं विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमण्डल, जुगसलाई के अन्तर्गत `33 KV करनडीह एवं 33 KV जुगसलाई फीडर` में ग्रिड सबस्टेशन, गोलमुरी में दोनों लाइन का लिंक बनाने हेतु AB स्विच, केबल राइजिंग एवं नया जम्पर लगाने का कार्य एवं विद्युत् शक्ति उपकेंद्र की निवारक रखरखाव का कार्य किया जायेगा. 

फलस्वरुप उक्त फीडरों से विद्युत आपूर्ति `सुबह 08:00 बजे से सुबह 11:00 बजे तक (तीन घंटा)` बाधित रहेगी.

इसका प्रभाव परसुडीह, बागबेड़ा, घाघीडीह, कीताडीह, मकदमपुर, गोलपहाड़ी, खासमहल, जुगसलाई, स्टेशन रोड, गुदरी मार्किट, चौक बजार, सम्पूर्ण जुगसलाई आदि क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों पर पड़ेगा.

Exit mobile version