Site icon Lahar Chakra

Death of Elephant: झुंड से बिछड़कर फसल खाने के लिए गांव में घुसा हाथी, अंधेरे में गहरे कुएं में गिरने से हो गयी मौत, बोकारो जिले के गोपा गांव की घटना

Bokaro. बोकारो जिले के गोपो गांव में बृहस्पतिवार रात एक हाथी की गहरे कुएं में गिरने से मौत हो गई.एक वन अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. बोकारो के वन प्रमंडल अधिकारी (डीएफओ) रजनीश कुमार ने बताया, हाथी अपने झुंड से भटक गया था और दुर्घटनावश कुएं में गिर गया. स्थानीय पंचायत प्रमुख तेजलाल महतो ने बताया कि हाथी रात में फसलों को खाने के लिए गांव में घुसा था और वह कुएं में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई.गांववालों ने हाथी को सुबह कुएं में गिरा देखा और वन विभाग को इसकी जानकारी दी.

Exit mobile version