Site icon Lahar Chakra

Elephant Terror in chandil : झुंड से बिछड़ा हाथी मचा रहा उत्पात, कुकड़ु में दो घरों को तोड़ा, दहशत में लोग

Chandil. झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी कुकड़ू प्रखंड में जमकर उत्पात मचा रहा है. शुक्रवार की देर रात हाथी ने दयापुर व झापागोड़ा गांव में काफी नुकसान पहुंचाया. दयापुर में निर्मल महतो व झापागोड़ा में डोमन महतो के घर को क्षतिग्रस्त कर रखा अनाज खा गया. बताया जाता है कि निर्मल महतो के घर को हाथी से दूसरी बार क्षति पहुंचायी है. इससे गांव में लोग डरे हुए हैं. हाथी द्वारा नुकसान पहुंचाने की सूचना पर शनिवार को वन विभाग की टीम ने क्षति का जायजा लिया. झुंड से बिछड़े हाथी दिन में चांडिल डैम के किनारे झाड़ी में डेरा जमाये रहते हैं. शाम होते ही गांव में घुसकर उत्पात मचाना शुरू कर देते हैं.

Exit mobile version