Ranchi. हाथियों के झुंड ने बेंती नयाटोली निवासी मनसा मुंडा के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथी के हमले से पूरा परिवार बाल-बाल बच गया. सूचना मिलने पर वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सत्यदेव मुंडा ने वन विभाग के अधिकारियों से मुआवजा देने की मांग की. इससे पहले जंगली हाथियों ने हुंडरू फॉल स्थित माला देवी की कियोस्क दुकान का दरवाजा तोड़ अंदर रखे एक क्विंटल चावल, पांच किलो दाल और आलू को बर्बाद कर दिया. घटना के वक्त दुकान के अंदर माला देवी अपने पुत्र आशीष कुमार के साथ सोयी हुई थी. एक अन्य कमरे में छिपकर मां-बेटे ने जान बचायी. वहीं हाथियों ने बिंदेश्वर बेदिया की दुकान के शटर को क्षतिग्रस्त कर दिया.
Elephant Terror ‘khunti’: अनगड़ा में हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात, कई घरों को पहुंचाया नुकसान
