Site icon Lahar Chakra

Encounter in West Singhbhum: टेबो के तोमरोंग जंगल में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, PLFI का एरिया कमांडर लंबू हुआ ढेर

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. शनिवार को टेबो के तोमरोंग जंगल में सुरक्षाबल ने पीएलएफआई के एरिया कमांडर लंबू को मार गिराया. दरअसल, टेबो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों पीएलएफआई सदस्यों ने दो युवकों की हत्या कर दी थी, जिसके बाद पुलिस उस क्षेत्र में अभियान चला रही थी. इसी बीच सुबह 10 बजे के करीब पीएलएफआई नक्सलियों के बीच पुलिस की मुठभेड़ हो गयी. इस मुठभेड में पुलिस ने अंतत: पीएलएफआई के एरिया कमांडर लंबू को मार गिराया. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने मुठभेड़ में पीएलएफआई नक्सली के मारे जाने की पुष्टी की है. जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त जंगल में पीएलएफआई नक्सलियों का एक दस्ता वहां मौजूद है. सूचना पर पुलिस जंगल में घुसी ही थी कि पीएलएफआई नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी गयी. इसके जवाब में पुलिस को भी गोलियां चलानी पड़ी. इस मुठभेड़ में पीएलएफआई का एरिया कमांडर लंबू मारा गया. वहीं, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घंटों सर्च अभियान चलाया.

Exit mobile version