Site icon Lahar Chakra

Engineering Services Exam: यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा-2025 स्थगित की

New Delhi. संघ लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षा की तैयारी के उद्देश्य से ‘पर्याप्त समय’ देने के लिए इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा-2025 स्थगित कर दी. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है. बयान में कहा गया है, ईएसई 2025 के उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय देने के लिए आयोग ने ईएसई (प्रारंभिक) और ईएसई (मुख्य) परीक्षा, 2025 को स्थगित करने का निर्णय लिया है. यूपीएससी द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ईएसई (प्रारंभिक) 2025 आठ जून 2025 को और ईएसई (मुख्य) 2025 परीक्षा 10 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी.

Exit mobile version