Site icon Lahar Chakra

ESIC Wins 4 Award: कर्मचारी राज्य बीमा निगम को एशिया-प्रशांत के सामाजिक सुरक्षा मंच में चार पुरस्कार मिले

New Delhi.कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने एशिया-प्रशांत के क्षेत्रीय सामाजिक सुरक्षा मंच (RSSF एशिया-प्रशांत) के सम्मेलन में चार पुरस्कार जीते है.श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ESIC को सामाजिक सुरक्षा लाभों की विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट सेवा वितरण के लिए ये पुरस्कार मिले हैं. ESIC के महानिदेशक अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार को ये पुरस्कार ग्रहण किए. सऊदी अरब के रियाद में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में ये पुरस्कार दिए गए. आरएसएसएफ एशिया-प्रशांत का उद्देश्य क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा संगठनों के बीच सहयोग और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करना है.
इस मंच का गठन अंतरराष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA) ने किया है। ISSA अपने सदस्यों को गतिशील सामाजिक सुरक्षा प्रणाली विकसित करने में सक्षम बनाने के लिए पेशेवर दिशानिर्देशों, विशेषज्ञ ज्ञान, सेवाओं और समर्थन के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा प्रशासन में उत्कृष्टता को बढ़ावा देता है.

Exit mobile version