Site icon Lahar Chakra

Fire in a parked car in Bhuiyandih: भुइयांडीह में खड़ी कार में लगी आग, पिता का अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे कार मालिक

Jamshedpur. भुइयांडीह सुवर्णरेखा बर्निंग घाट के पास मंगलवार को सड़क किनारे बिजली के खंभे के पास खड़ी कार में आग लग गयी. आग कुछ ही देर में पूरे कार में फैल गयी. इससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पानी डाल कर आग पर काबू पाया. उक्त कार टेल्को खड़ंगाझार स्वभूमि निवासी जी सुरेश राव की थी. जी सुरेश राव अपने पिता अप्पा राव का अंतिम संस्कार करने सुवर्णरेखा बर्निंग घाट पर गये थे. कार सड़क किनारे खड़ी कर वे घाट चले गये. इसी बीच अचानक कार में आग लग गयी. जी सुरेश राव ने बताया कि जिस वक्त कार में आग लगी, वे बर्निंग घाट पर थे. लोगों ने घटना की जानकारी दी. इसके बाद वहां पहुंचा. तबतक आग कार में फैल चुकी थी.

Exit mobile version