Site icon Lahar Chakra

पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव में लेवी के लिए पीएलएफआइ के दो गुटों में फायरिंग, दो की मौत

चाईबासा.  पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव और खूंटी जिले के मुरहू सीमा क्षेत्र में फूलझरी नदी किनारे प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआइ के दो गुटों में हुई गोलीबारी में दो उग्रवादियों की मौत हो गयी. सूचना पाकर पश्चिमी सिंहभूम पुलिस पहुंची और दोनों उग्रवादी परवेल सांडी पूर्ति और आशिक तांती के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान देसी पिस्टल, गोली, मोबाइल, लेवी रसीद आदि बरामद किये हैं. एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है. एसपी के अनुसार, बंदगांव थाना को सूचना मिली कि फूलझरी नदी के किनारे दो शव पड़े हैं. पुलिस ने अभियान चलाकर सत्यापन किया. दोनों के शवों की पहचान हुई. एसपी ने कहा कि उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के दो गुटों में विवाद के बाद गोलीबारी हुई. दोनों मृतक का आपराधिक इतिहास है. बताया जा रहा है कि पीएलएफआइ संगठन के कुछ लोग अलग गुट बनाने में लगे थे. इसे लेकर संगठन में विवाद हुआ.

मृत उग्रवादी

सर्च अभियान में बरामद सामान

Exit mobile version