Site icon Lahar Chakra

जमशेदपुर के पूर्व एसपी राकेश मिश्रा दरभंगा सदर से चुनाव लड़ेंगे, जन सुराज ने दिया टिकट

Ranchi : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बीच जन सुराज पार्टी ने एक बड़ा दांव खेलते हुए पूर्व आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा को दरभंगा सदर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. कड़क प्रशासनिक छवि वाले मिश्रा अब सक्रिय राजनीति में कदम रख रहे हैं.

सहरसा जिले के बनगांव के रहने वाले राकेश मिश्रा ने करीब 30 साल तक पुलिस सेवा में रहकर काम किया. वे आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं. उन्होंने आईटीबीपी, सीआईएसएफ और सीआरपीएफ जैसे केंद्रीय बलों में एडीजी पद तक सेवा दी है.

1999-2000 के बीच मिश्रा ने जमशेदपुर एसपी के रूप में सेवा दी. उस दौरान हरि सावा हत्याकांड जैसे चर्चित मामलों की गुत्थी सुलझाकर उन्होंने कई प्रभावशाली चेहरों को जेल भिजवाया था. उनके काम की उस समय खूब सराहना हुई थी.

राकेश मिश्रा को नक्सलवाद, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध के मामलों में विशेषज्ञ माना जाता है. उन्होंने झारखंड, त्रिपुरा जैसे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाई थी.

Exit mobile version