Site icon Lahar Chakra

आइएसडब्ल्यूपी के डीजीएम के घर और कदमा शराब दुकान मे लूट मामले में चार अपराधी गिरफ्तार

JAMSHEDPUR. आइएसडब्ल्यूपी के डीजीएम मुकेश कुमार सिंह के टेल्को स्थित घर और कदमा के शराब दुकान में लूटपाट को अंजाम देने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके पास से शराब, नकद रुपये, कार और हथियार भी बरामद किया है. इन कांडों में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार गिरोह के लोगों ने कदमा और टेल्काे के अलावा और भी कई जिलों में लूट की घटना को अंजाम दिये है.

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों में शराब दुकान में काम करने वाले लोग भी शामिल है. बुधवार को पुलिस दोनों कांड का उद्धभेदन कर सकती है. दोनों कांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी किशोर कौशल ने सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआइटी टीम का गठन किया था. इसमें दो डीएसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया था.

Exit mobile version