Site icon Lahar Chakra

महादेवशाल धाम में चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मंजूरी टाटा से जयनगर के बीच 16 से ट्रेन

Golkera. सावन की अंतिम सोमवारी पर रविवार व सोमवार को दपू रेलवे ने चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मंजूरी दी है. आगामी 18 और 19 अगस्त को महादेवशाल धाम में 12833/12834 हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस, 18189/18190 टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस, 18477/18478 उत्कल एक्सप्रेस तथा 18029/18030 शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस का दो मिनट का अस्थायी ठहराव महादेवशाल धाम में दी गयी है.

टाटा से जयनगर के बीच शुक्रवार से ट्रेन

सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि टाटा से जयनगर के बीच शुक्रवार से ट्रेन चलेगी. सांसद ने बताया कि लंबे समय से मैथिल समाज समेत जमशेदपुर वासी इसकी मांग कर रहे थे. श्री महतो ने कहा कि इस अवसर पर शुक्रवार की शाम छह बजे से टाटानगर स्टेशन पर इसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

इधर, सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि टाटा से जयनगर के बीच शुक्रवार से ट्रेन चलेगी. सांसद ने बताया कि लंबे समय से मैथिल समाज समेत जमशेदपुर वासी इसकी मांग कर रहे थे. श्री महतो ने कहा कि इस अवसर पर शुक्रवार की शाम छह बजे से टाटानगर स्टेशन पर इसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

Exit mobile version