Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Court: लोजपा के महानगर अध्यक्ष रवि चौरसिया समेत चार लोग जमशेदपुर न्यायालय से हुए बरी, जानिए किस मामले में बनाये गये थे आरोपी

Jamshedpur. लोजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रवि चौरसिया हथियार रखने और डकैती की योजना बनाने के मामले में जमशेदपुर न्यायालय से बरी हो गये हैं. जमशेदपुर न्यायालय में एडीजे-3 के निशांत कुमार की अदालत में गुरुवार को मामले की सुनवाई हुई. इस संबंध में एक मामला पोटका थाना में अगस्त 2013 में रवि चौरसिया, तापस मंडल, छोटू भगत, सनातन भगत और भोपाल देवनाथ के खिलाफ दर्ज किया गया था. मामले की सुनवाई के दौरान भोपाल देवनाथ का निधन हो गया था. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनिल तिवारी और जयंतो डे ने जोरदार ढंग से बहस की. अनुसंधानकर्ता मामले को कोर्ट में स्थापित नहीं कर पाये, जिसका लाभ अदालत ने आरोपियों को देते हुए साक्ष्याभाव में बरी कर दिया.

Exit mobile version