Site icon Lahar Chakra

Galudih Accident : बेलाजुड़ी में हाइवे पर ट्रेलर पलटा, NH 33 पर लगा जाम

Galudih. एमजीएम थाना अंतर्गत हाईवे पर बेलाजुड़ी काली मंदिर के समीप मंगलवार को एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे जमशेदपुर से घाटशिला जाने वाला मार्ग बाधित हो गया है. हालांकि, इस घटना में ट्रेलर चालक और खलासी को हल्की चोटें आयी है. उन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से एमजीएम अस्पताल भेजा गया. सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घटना के बाद एक ओर से आवागमन बाधित है. देर शाम तक ट्रेलर को हटाया नहीं गया था.

Exit mobile version