Site icon Lahar Chakra

Galudih Accident: गालूडीह में ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी, पीछे बैठे सवार की मौत

Galudih. गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़िया कॉलोनी इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक के पीछे बैठे पायरगुड़ी गांव निवासी विनोद सिंह (55) और बाइक चालक सुंदरकनाली गांव निवासी युवक बालेस्टार टुडू (35) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना पर गालूडीह पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस द्वारा तत्काल घायलों को एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. जहां इलाज के दौरान विनोद सिंह की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार विनोद सिंह मजदूरी था. मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करता था. सोमवार सुबह बालेस्टार टुडू विनोद सिंह को बांस काटने के लिए बाइक पर बैठाकर सुंदरकनाली गांव लेकर जा रहा था. इस दौरान इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. वहीं सूचना पर पहुंची गालूडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Exit mobile version