Site icon Lahar Chakra

Galudih Accident: गालूडीह के बड़बिल गांव के पास बाइक से गिरा युवक, घायल

Galudih. गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़बिल गांव के पास शुक्रवार शाम को एक बाइक सवार गिरकर घायल हो गया. दुर्घटना के बाद बड़बिल के कुछ युवकों ने घायल युवक को उठाकर गालूडीह के जोड़सा-नरसिंहपुर रोड पर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. जानकारी के अनुसार उलदा पंचायत के कोड़ासाई निवासी वार्ड सदस्य धनंजय महतो किसी काम से शुक्रवार शाम जोड़सा आया था. वहां से वापस घर लौट रहा था. इस दौरान बड़बिल के पास अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया.

Exit mobile version