Site icon Lahar Chakra

Galudih: पुतड़ू टोल प्लाजा में लगातार लग रहा जाम, वाहन चालक परेशान

Galudih.गालूडीह थाना क्षेत्र के पुतड़ू टोल प्लाजा में काफी दिनों से अव्यवस्था का आलम है. यहां तकनीकी खराबी के कारण मशीन काम नहीं करता. इससे अक्सर टोल प्लाजा में जाम लग जाता है. एक वाहन पार होने में काफी समय लग जा रहा है. रविवार दोपहर में भी टोल में कुछ ऐसा ही हो रहा था. इससे दोनों तरफ के वाहनों की लंबी कतार लग गयी. काफी समय बाद एक वाहन पार हो रहा था. इससे वाहन चालक परेशान रहे. कई चालकों ने टोल में हंगामा भी किया. चालकों ने बताया कि आये दिन यहां ऐसा ही होता है. अन्य टोल में जल्द पार हो जाते हैं. पर पुतड़ू टोल में तकनीकी व्यवस्था सही नहीं होने से पार होने में काफी समय लगता है. चालकों ने व्यवस्था सुधारने की मांग की. एनएचएआई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. इसका खामियाजा चालकों को भुगतना पड़ रहा है. इससे आये दिन टोल प्लाजा में हंगामा भी होता रहता है

Exit mobile version