Site icon Lahar Chakra

Galudih Crime: कुल्हाड़ी से प्रहार कर पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपित पति गिरफ्तार

Galudih: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र की उलदा पंचायत स्थित दिगड़ी में मंगलवार दोपहर पति लुधा कैवर्त ने अपनी पत्नी गुरुवारी कैवर्त (35) को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद ग्रामीणों ने जादूगोड़ा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार को सूचना दी. सूचना पर जादूगोड़ा पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस ने आरोपित पति लुधा कैवर्त को गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. महिला की हत्या के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था. आशंका है घरेलू विवाद बढ़ने से घटना घटी है. ग्रामीणों ने बताया कि हत्या के समय घर पर कोई नहीं था. लुधा कैवर्त को दे पुत्र शिवा कैवर्त और देवा कैवर्त मछली पकड़ने गालूडीह बराज डैम गया हुआ था. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. घटना से सभी हैरत में थे.

Exit mobile version