Site icon Lahar Chakra

Galudih News: नरसिंहपुर रोड पर सातगुड़ूम पुल के पास बाइक और स्कूटी में टक्कर, चार लोग घायल

Galudih. गालूडीह-नरसिंहपुर रोड पर शनिवार शाम बाइक और स्कूटी की टक्कर में चार लोग घायल हो गये. दो युवक स्कूटी से नरसिंहपुर से गालूडीह की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गालूडीह की ओर से नरसिंहपुर की ओर जा रही बाइक के साथ जोरदार टक्कर हो गयी. घायलों में दो युवक घाटशिला और दो गालूडीह थाना क्षेत्र के हैं. इधर सूचना पाकर गालूडीह पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची. इसके बाद दो युवकों को बंगाल और दो युवकों को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में भर्ती कराया गया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है. पुलिया सिंगल होने के कारण और पुलिया के पास स्पीड ब्रेकर के कारण घटना घटी. इधर, नरसिंहपुर में शनिवार की रात एक बाइक पर सवार तीन युवक स्टंट कर रह रहे थे. इसी दौरान सड़क से जाती डुमकाकोचा गांव की एक युवती बाइक की चपेट में आकर घायल गयी. बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हुई. इससे बाइक पर सवार तीनों युवक की घायल हो गये. सभी घायलों को रात में घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजा गया.

Exit mobile version