Site icon Lahar Chakra

Galudih News: गालूडीह पुलिस ने किया शराब भट्ठी ध्वस्त, 700 किलो जावा महुआ नष्ट

Galudih. गालूडीह पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. छापामारी अभियान बाघुड़िया पंचायत के कासपानी गांव के पास जंगल में चला. यहां पर पुलिस ने महुआ शराब बनाने वाली जगह पर जाकर जावा महुआ और भट्टी को नष्ट कर दिया. पुलिस ने बताया कि कासपानी गांव के पास जंगल में महुआ शराब बनायी जा रही थी. पुलिस आने की भनक मिलने के कारण शराब बनाने वाले पुलिस पहुंचने से पहले भाग गए. इस दौरान पुलिस ने 700 किलो ग्राम जावा महुआ और भट्टी को नष्ट कर दिया. छापामारी में थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश के अलावा एएसआई अजय बागे की अहम भूमिका रही.

Exit mobile version