Site icon Lahar Chakra

Galudih News: जमशेदपुर के कदमा से विवाहिता लापता, 21 दिन बाद भी सुराग नहीं, थाना में मामला दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

Galudih. गालूडीह थाना क्षेत्र की जोड़सा पंचायत स्थित पीड्राबांद गांव निवासी वीर सिंह की पत्नी विशाखा सिंह बीते 24 सितंबर से लापता है. वीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी पीड्राबांद से मौसी के घर कदमा (जमशेदपुर) गयी थी. घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली. इसके बाद लापता है. आस-पड़ोस व रिश्तेदारों के पास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. इसे लेकर वीर सिंह ने गालूडीह थाना में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है. पुलिस विवाहिता की खोजबीन में जुटी है.

Exit mobile version