Site icon Lahar Chakra

Galudih News: यामिनी कांत बीएड कॉलेज में एनएसएस का स्थापना दिवस मना, छात्रों ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम

Galudih. सालबनी स्थित यामिनी कांत बीएड कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का 52वां स्थापना दिवस मनाया गया. छात्रों ने प्रो श्यामली दत्ता के नेतृत्व में एनएसएस गीत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पूनम कुमारी कर्ण ने राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व बताया. कॉलेज के निदेशक डॉ सुमांतो सेन ने समाज के हित में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया. डॉ आशा वर्मा व डॉ बसंत पंडित ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन व कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया. छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किये. मौके पर छात्रों व निदेशक ने पौधरोपण किया. संचालन हरिहर व रिया ने किया. धन्यवाद ज्ञापन प्रीति कुमारी ने किया. कार्यक्रम में प्रो तारा महतो, प्रो अंगना सरकार व प्रो परमीत सीट उपस्थित थे.

Exit mobile version