Lahar Chakra

Galudih:गालूडीह के माता वैष्णो देवी धाम मंदिर में नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू, पहले दिन निकली कलश यात्रा, 21 को भंडारा के साथ होगा समापन, पत्नी के साथ शामिल हुए सांसद

Galudih. गालूडीह में माता वैष्णो देवी धाम मंदिर के स्थापना दिवस पर रविवार से नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया. पहले दिन महिलाओं और युवतियों ने गाजे-बाजे के साथ कलश या यात्रा निकाली. कलश यात्रा महुलिया उच्च विद्यालय मैदान से निकली. जम्मू से आये स्वामी हृदयानंद गिरि जी महाराज भी कलश यात्रा में शामिल हुए. कलश यात्रा मंदिर पहुंचने के बाद मंदिर में कलश स्थापित कर विशेष पूजा शुरू की गयी. पूजा के बाद भक्तों के बीच बीच शरबत और प्रसाद वितरण किया गया.

गालूडीह माता वैष्णो देवी धाम के स्थापना दिवस कार्यक्रम में रविवार को सांसद विद्युतवरण महतो अपनी पत्नी उषा रानी महतो के साथ शामिल हुए. उ सांसद और उनकी पत्नी ने स्वामी हृदयनाथ गिरि से भी मिलकर आशीर्वाद लिया. इसके बाद महाभोग ग्रहण किया.
माता वैष्णो देवी धाम मंदिर में 21 अप्रैल तक अनुष्ठान चलेगा. नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन हर दिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक किया जायेगा. 21 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा. इसी दिन विशाल भंडारा आयोजित होगा.

Exit mobile version