Site icon Lahar Chakra

Galudih Rankini Temple: गालूडीह रंकिणी मंदिर के मुख्य पुजारी विनय दास बाबाजी का 109वां जन्मोत्सव मना, जलाये गये दीप, चढ़े महाभोग, शामिल हुए विधायक,भंडारा में उमड़ी भीड़

Galudih. गालूडीह रंकिणी मंदिर के संस्थापक सह मुख्य पुजारी विनय दास बाबाजी शुक्रवार को 109 वर्ष के हो गये. इसे लेकर भक्तों ने गुरु वंदना के साथ धूमधाम से बाबाजी का 109 वां जन्मोत्सव मनाया. सुबह मंदिर से भक्तों ने नगर कीर्तन निकाला. मंदिर परिसर में दीप प्रज्जवलित कर बाबा विनय दास बाबाजी का जन्मोत्सव मनाया गया. बाबाजी के जन्म दिन पर घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन रंकिणी मंदिर पहुंचे और बाबाजी से मिलकर आशीर्वाद लिया. जन्मोत्सव पर भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण किया.

Exit mobile version