Site icon Lahar Chakra

Galudih Rankini Temple : गालूडीह रंकिणी मंदिर के पुजारी का 109 वां जन्म उत्सव आज, मंदिर परिसर में जलेंगे 2001 दीप, 109 नारियल फोड़े जायेंगे, बंटेगा महाभोग

Galudih. गालूडीह रंकिणी मंदिर के मुख्य पुजारी सह संन्यासी विनय दास बाबाजी 29 नवंबर 2024 को 109 साल के हो जायेंगे. मौके पर रंकिणी मंदिर परिसर में जन्म उत्सव समारोह पूर्वक मनाया जायेगा. इसके लिए गुरुवार को मंदिर परिसर में बाबाजी की उपस्थिति में बैठक हुई. इसमें जगदीश भकत, काजल डान, प्रकाश निषाद, सागर पानी व श्रद्धालु उपस्थित थे. यहां निर्णय हुआ कि मंदिर परिसर में दो हजार दीप जलेंगे व 109 नारियल फोड़े जायेंगे. इसके साथ केला, लड्डू, पेड़ा समेत तमाम पूजन सामग्रियों की संख्या 109 होगी. मां रंकिणी की विशेष पूजा होगी. बाबाजी को सम्मानित किया जायेगा. उनके हजारों भक्त आशीर्वाद लेंगे. दोपहर में महाभोग का वितरण होगा. सुबह से दोपहर तक भजन-कीर्तन होगा. बताया गया कि 29-30 की साल उम्र बाबाजी गालूडीह आये थे. तब से रंकिणी मंदिर में पुजारी हैं.

Exit mobile version