Site icon Lahar Chakra

Galuudih NH Accident: महाकुंभ से लौट रही कार डिवाइडर पार कर पलटी, छह लोग घायल, गालूडीह में एनएच पर हुआ हादसा

Galuudih महाकुंभ में स्नान कर प्रयागराज से खड़गपुर लौट रहे लोगों की कार गालूडीह में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना शुक्रवार की सुबह घुटिया के पास हाइवे (एनएच) पर हुई. हादसे में कार चालक समेत छह लोग घायल हो गये. इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं.

कार चालक ने बताया कि उन लोगों ने गुरुवार की सुबह संगम में स्नान किया. वहां से कार से खड़गपुर के लिए निकले. गालूडीह में घुटिया के पास अचानक एक टाटा मैजिक टेंपो ओवरटेक करने लगा. इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर पलट गयी.

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. सभी को हल्की-फुल्की चोटें आयी हैं. प्राथमिक इलाज के बाद सभी को छोड़ दिया गया. सभी दूसरे वाहन से खड़गपुर के लिए रवाना हुए.

Exit mobile version